logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिहद्दापत्थरोंकीGei-taggingहोहो।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम खुला पत्र।
विषय - राजस्व गाँवों के सिहद्दा पत्थरों की जीओ टैगिंग (Geo Tagging) के संबंध में।
माननीय मुख्यमंत्री जी,
भारत एक कृषि प्रधान देश है, किसानों के सर्वाधिक वाद खेतों की मेड़ से सम्बन्धित हैं। खेतों की स्थिति सिहद्दा पत्थरों पर निर्भर करती है। आज के डिजिटल एवं टेक्नोलॉजी के जमाने में सिहद्दा पत्थरों की जीओ टैगिंग से उनकी स्थिति की प्रमाणिकता शतप्रतिशत शुद्ध होगी। सिहद्दा पत्थरों की जीओ टैगिंग से खेतों की बाउंड्री के अक्षांश और देशांतर ज्ञात करके सही माप पूरी शुद्धता और पारदर्शिता से कम समय में की जा सकती है। सिहद्दा पत्थरों की जीओ टैगिंग से किसानों की मेड़ के वाद कम होंगे जिससे राजस्व न्यायालय का बोझ कम होगा।
अतः किसानों के हित में आपसे अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक राजस्व गाँव के सिहद्दा पत्थरों की जीओ टैगिंग प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक रूप से करायी जाए।

0
0 views

Comment