ओवरलोडिंग का खेल: प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल, क्या ढहने का इंतज़ार कर रहे हैं पुल? /
परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर दिलीप मिश्रा ने साधा निशाना
14मई2026
कौशल कुमार
भागलपुर | क्षेत्र में अवैध ओवरलोडिंग का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के दावों की पोल खोल दी है। सड़कों पर तिरपालों से ढके ओवरलोडेड ट्रकों की लंबी कतारें न केवल यातायात को बाधित कर रही हैं, बल्कि सरकारी पुल-पुलियों के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा कर रही हैं।
स्थानीय समाजसेवी दिलीप मिश्रा ने अपने फेसबुक पर तिरपालों से ढके ओवरलोडेड ट्रकों की फोटो पोस्ट कर जिलाधिकारी से सीधा सवाल किया है कि आखिर प्रशासन इन वाहनों को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? लोगों का आरोप है कि क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले ये ट्रक सड़कों और करोड़ों की लागत से बने पुलों को समय से पहले बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि यदि जल्द ही इस पर लगाम नहीं लगाई गई, तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।