"15 मई को (कॉलेज चलो अभियान मेला)में सहभागिता हेतु ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित शासकीय/अशासकीय/ निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को किया गया आमंत्रित "
उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में दिनांक 15/5/2026 को विकास खण्ड स्तर पर "कॉलेज चलो अभियान मेला" का होगा आयोजन, जिसमें शासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश एवं शासन की योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी, विषय परिवर्तन के संदर्भ में मार्गदर्शन किया जाएगा।इस मेला में महाविद्यालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले शासकीय/अशासकीय/निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है,इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महोदय से भी चर्चा की गई।
15 मई अंतिम तिथि मेला के दिन भी आएं और अपना नि: शुल्क पंजीयन कराएं और भविष्य बनाएं।