logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाना : भर्ती के नाम 64 लाख की ठगी में महिला गिरफ्तार

समाना : जिला मुख्यालय समाना सिटी में भर्ती के नाम पर 64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत में रवि कांत वासी खनाल जिला संगरूर ने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें और उनके साथी को दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठग लिए, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए।

पुलिस ने हांसी जिला हिसार हरियाणा के रहने वाले मनजीत, रोहित और अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में दोषी मनजीत की माता मुनि देवी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। मुनि देवी ने कहा कि वे अपने बेटे से दो साल से बेदखल हैं और उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस जल्द ही अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।

0
40 views

Comment