लाखिना नदी पर पुल नहीं बनने से कौहरियों का गांव हर बारिश में कट जाता है दुनिया से, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जैसलमेर: कौहरियों का गांव स्थित लाखिना नदी बरसात के दिनों में ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन जाती है। तेज वर्षा के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का संपर्क लगभग 5-6 घंटे तक पूरी तरह टूट जाता है और आवागमन ठप हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है, जिससे स्थिति और भी जटिल हो जाती है।
ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को पुल निर्माण के लिए ज्ञापन और शिकायतें दी हैं, लेकिन अभी तक किसी ठोस कार्रवाई की खबर नहीं मिली है। बरसात के मौसम में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन हालात में अस्पताल पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है। गांववासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पुल निर्माण नहीं हुआ तो वे सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रशासन पर पूरी जिम्मेदारी डालते हुए उन्होंने शीघ्र स्थायी पुल निर्माण की मांग की है।
यह मांग आदत खान ने विशेष रूप से उजागर की है, जो जैसलमेर के ग्रामीणों की आवाज बनकर सामने आए हैं।