जयपुर: ब्रजेश पाठक बने एंटी करप्शन फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन सोशल इंडिया
जयपुर: एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नैशनल चीफ सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा एवं नैशनल सुप्रीमो पवन शर्मा ने राजस्थान में प्रदेश टीम का विस्तार करते हुए युवा समाजसेवी ब्रजेश पाठक को फाउंडेशन का नेशनल चेयरमैन सोशल इंडिया नियुक्त किया। उन्होंने पाठक को नियुक्ति पत्र सौंपकर भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य करने और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
ब्रजेश पाठक ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली और भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा मानवाधिकार के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेश टीम का विस्तार करने का प्रण लिया। पवन शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन देशभर में करप्शन फ्री इंडिया अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करता है और सत्यनिष्ठा शपथ अभियान के माध्यम से लोगों को शपथ दिलाई जाती है।