सर्किट हाउस में पलामू कांग्रेस की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न
मेदिनीनगर सर्किट हाउस में पलामू कांग्रेस की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न
मेदिनीनगर : मंगलवार को मेदिनीनगर स्थित परिषदन भवन (सर्किट हाउस) में पलामू कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पलामू जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, पलामू लोकसभा प्रभारी एवं कांके विधायक Suresh Baitha मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पलामू जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ने किया।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कोऑर्डिनेटर रामाशीष पांडे, रामचंद्र रामदेव यादव, पूर्णिमा पांडे, विनोद तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, नवल किशोर पाठक, सत्येंद्र सिंह, अरविंद पासवान, मिथिलेश सिंह, राजेश चौरसिया, नसीम खान, गोपाल त्रिपाठी, गुलाम नबी, राजा पाठक, शेरखान, विनोद पाठक, निरंजन कुमार यादव, गोपाल शर्मा, मुकेश यादव, संजय वर्मन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर सलमा बानो तथा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में नेताओं ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए आने वाले दिनों में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।