logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस-पत्रकार संवाद गोष्ठी में जनसहयोग पर जोर

मेदिनीनगर : पलामू पुलिस द्वारा मंगलवार को पलामू पुलिस जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस-पत्रकार संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने की।
गोष्ठी में पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय एवं जनसहयोग को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, राजेश यादव, इंस्पेक्टर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, सदर थाना प्रभारी लालजी समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी कपिल चौधरी ने पत्रकारों से पुलिस का सहभागी बनने का आग्रह किया। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, डायल-112 सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।
एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि पलामू पुलिस अपने कर्मियों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य करेगी, ताकि आम लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जा सके।
गोष्ठी के दौरान पत्रकारों ने भी अपने सुझाव रखे। पुलिस अधीक्षक ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

2
235 views

Comment