मौसम विभाग: 16 मई तक अंडमान पहुंचेगा मानसून
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून सामान्य से पहले दस्तक देगा। विभाग के अनुसार, 16 मई को मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने के आखिरी हफ्ते में मानसून केरल के रास्ते भारत में प्रवेश कर सकता है। आमतौर पर मानसून 30 मई या 1 जून तक केरल में पहुंचता है, लेकिन इस बार यह जल्दी आने के संकेत हैं। केरल में प्रवेश के बाद मानसून तेजी से देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ेगा और जून के मध्य तक कई राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है।