logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़: Mussoorie में तनाव, नगर पालिका कर्मचारियों ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप

मसूरी में देर रात से सुबह तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जब नगर पालिका कर्मचारियों और दूसरे पक्ष के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा बीच-बचाव करने पहुंचे एक कर्मचारी के पिता के साथ भी अभद्रता की गई।

जानकारी के अनुसार एक नगर पालिका कर्मचारी को इस घटना में गंभीर चोटें आई हैं। उसके सिर तथा आंख के नीचे गहरी चोट लगने की बात सामने आई है।

कर्मचारियों के अनुसार मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। वहीं आरोप यह भी है कि शिकायत के बाद देर रात पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग और टैक्सी चालक एकत्र हो गए, जहां कथित रूप से धमकी भरे नारे लगाए गए।

सुबह झूला घर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी न्याय, सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुटे रहे।
इस दौरान कई वार्ड सदस्य, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी भी पुलिस स्टेशन पहुंचीं। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने स्पष्ट कहा कि मसूरी में किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों और गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों का अपमान और उनके साथ हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

घटना के बाद मसूरी में कानून व्यवस्था और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

132
14717 views

Comment