देशहित में बचत करें प्रधानमंत्री मोदी की जनता से खास अपील
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश की जनता से आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत को समर्थन देने के लिए कई महत्वपूर्ण अपीलें की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए हर नागरिक की छोटी बचत भी देश के लिए बड़ा योगदान साबित हो सकती है।
प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार पूलिंग अपनाने की सलाह दी। साथ ही जहाँ संभव हो वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही।
उन्होंने विदेशी और लग्जरी सामान की खरीद कम करने तथा Made in India उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील भी की। किसानों को सोलर पंप और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह देते हुए ऊर्जा बचत पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है और सामूहिक प्रयास से भारत वैश्विक चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकता है।