logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का कहर।75 लोगों के मरने,सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर।यातायात और बिजली प्रभावित।

उत्तर प्रदेश में बुधवार की रात आफत बन कर गुजरी।बुधवार को आई तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि से हुई भारी तबाही से कम से कम 75 लोगों के मरने की और सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है।सड़क पर पेड़ गिरने,दीवार गिरने और बिजली गिरने से रेल यातायात, बिजली आपूर्ति और उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं, जिस पर सरकार ने तत्काल सहायता के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों पर बने चक्रवाती परिसंचरण व दक्षिणी राजस्थान से आ रही पुरवा हवा के कारण यूपी के कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से आंधी चली। इस वजह से अलग-अलग जिलों में पेड़, दीवार, बिजली के खंभे और वज्रपात से कुल 75 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं।

तेज आंधी-तूफान के कारण मिर्जापुर-भदोही से लेकर कानपुर देहात और कौशांबी तक बड़ी तबाही हुई है. बड़े-बड़े पेड़ उखड़ने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।कई जगह बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए, वहीं कई जगह कच्चे घर जमींदोज हो गए. घरों की दीवारें गिरने की भी कई घटनाएं हुई हैं.मलबे में दबकर भी कई लोगों मौत की खबर है।

4
218 views

Comment