logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान को

धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान को कथित तौर पर पनाह देना एमआईएम नगरसेवक मतीन पटेल को भारी पड़ गया। महापालिका ने नारेगांव इलाके में स्थित उनके दो घरों और एक कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।
सुबह 6 बजे भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच महापालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान इलाके में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला।
सबसे हैरान करने वाला पल तब आया जब मतीन पटेल की पत्नी और उनकी 6 साल की बेटी ने कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों का फूल देकर स्वागत किया। बच्ची ने अधिकारियों को संविधान की प्रति सौंपते हुए पूरे शहर में ऐसी कार्रवाई करने की मांग की।
गौरतलब है कि नाशिक धर्मांतरण प्रकरण की आरोपी निदा खान को आश्रय देने के आरोपों के बाद महापालिका ने मतीन पटेल की तीन संपत्तियों को अवैध बताते हुए नोटिस जारी किए थे। समयसीमा समाप्त होने के बाद आखिरकार बुलडोजर कार्रवाई की गई।

19
788 views

Comment