logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुष्यंत सिंह ने कहा, सच्चा जन प्रतिनिधि गुमराह नहीं करता: खानपुर में सांसद जनसंवाद यात्रा के तीसरे दिन दिए निर्देश

झालावाड़ के खानपुर इलाके में सांसद दुष्यंत सिंह ने जनसंवाद यात्रा के दौरान कहा कि सच्चा जन प्रतिनिधि वह है जो जनता से झूठ न बोले और गुमराह न करे। यह बात उन्होंने पांचवें चरण की यात्रा के तीसरे दिन सोजपुर में आयोजित जनसभा में कही।सांसद सिंह ने कहा कि जनता ने उन्हें लगातार पांचवीं बार संसद में पहुंचाया है, इसलिए उनका फर्ज है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने झूठे वादे करने से इनकार करते हुए कहा कि वे वही बात कहेंगे जो संभव हो। ग्रामीणों ने उन्हें सीमलखेड़ी से परवन बांध तक की सड़क के जर्जर होने की जानकारी दी।इस पर सांसद ने पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल से सड़क के पुनर्निर्माण की योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में हुई गड़बड़ियों की जांच कर उनके समाधान के भी निर्देश दिए।सांसद सिंह ने सोजपुर में सामुदायिक भवन निर्माण और सहकारी भवन के विस्तार के लिए अपने कोष से राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बोरखेड़ी और तारज की परवन बांध की डूब में गई भूमि का मुआवजा दिलाने के निर्देश भी दिए।सांसद सिंह ने सोजपुर में सामुदायिक भवन निर्माण और सहकारी भवन के विस्तार के लिए अपने कोष से राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बोरखेड़ी और तारज की परवन बांध की डूब में गई भूमि का मुआवजा दिलाने के निर्देश भी दिए।aimamediajhalawar

8
523 views

Comment