logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्वविद्यालय की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण-कार्य रोकने एवं दोषियों पर कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को भेजा गया पत्र

विश्वविद्यालय की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण-कार्य रोकने एवं दोषियों पर कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को भेजा गया पत्र

विश्वविद्यालय द्वारा होमगार्ड को किराए पर दी गई भूमि पर डीएम के नाम का हवाला देकर किया जा रहा है निर्माण-कार्य

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कादिराबाद स्थित होमगार्ड परिसर जो 18 हजार रुपए वार्षिक किराए पर होमगार्ड को विश्वविद्यालय द्वारा पहले दिया गया है, जिसका किराया 31 मार्च, 2026 तक भुगतान किया जा चुका है। इस परिसर में बिना अनुमति के नियम विरुद्ध निर्माण-कार्य किया जा रहा है, जबकि यह परिसर पूर्णतः विश्वविद्यालय के स्वामित्व है। ज्ञातव्य है कि उक्त भूमि विश्वविद्यालय में संचालित स्ववित्त पोषित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान हेतु महिला छात्रावास बनना प्रस्तावित है।साथ ही इस परिसर में इनडोर स्टेडियम एवं आउटडोर स्टेडियम के निर्माण का भी प्रस्ताव है। यह संस्थान मिथिला क्षेत्र का एकमात्र महिला तकनीकी संस्थान है, जिसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था।
उक्त इन परियोजनाओं के निर्माण की इच्छा स्वयं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा व्यक्त की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा मुख्यमंत्री को गत 6 मई, 2025 को पत्र भी प्रेषित किया जा चुका है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा दरभंगा के जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में आवश्यक पेपर्स, जमीन के खाता-खेसरा से संबंधित दस्तावेज, किराया भुगतान रसीद आदि सहित 17 पृष्ठों संलग्न है, जिसकी प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, पटना के प्रधान सचिव, दरभंगा के आयुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, भूमि सुधार अपर समाहर्ता तथा अनुमंडल अधिकारी, दरभंगा आदि को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ भेजी गई है।

4
300 views

Comment