सिकंदरा दौसा में साहित्यकारों का सम्मान समारोह आयोजित
सिकंदरा दौसा राजस्थान: कवि अशोक अग्निहोत्री जी सहित देश के कई साहित्यकारों को एक भव्य वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सिकंदरा दौसा राजस्थान में किया गया जिसमें कवि अशोक अग्निहोत्री सहित अनेक साहित्यकारों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
सम्मान पत्र वितरण विज्ञ छन्द विज्ञान शाला सचित्र के कवि दिनेश तूफानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन कुशुम कोठारी प्रज्ञा ने किया और अध्यक्षता बाबूलाल शर्मा विज्ञ ने की। इस कार्यक्रम में 293 से अधिक साहित्यकार वर्चुअली शामिल हुए।