अगरा जीआरएस को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी
अगरा जीआरएस को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी
4 जीआरएस के विरूद्ध भी की गई कार्यवाही
-----
#श्योपुर-/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के कार्यो में उदासीनता बरतने पर अगरा के जीआरएस को सेवा समाप्ति की कार्यवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है, वही दो जीआरएस का मानदेय राजसात करने और दो अन्य जीआरएस का मानदेय रोकने की कार्यवाही की गई है।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा जनपद पंचायत विजयपुर की ग्राम पंचायत अगरा के रोजगार सहायक श्री शंभू गोयल को संविदा सेवा समाप्त करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जारी नोटिस के अनुसार अगरा में जल संरक्षण के प्रगतिरत दो कार्यो को पूर्ण नही कराया गया है तथा अन्य कार्य नही किये गये है। उक्त कार्यो को 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है अन्यथा की स्थिति में संविदा सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जायेगी।
इसी प्रकार जनपद पंचायत कराहल की ग्राम पंचायत बुढेरा के जीआरएस श्री राजेन्द्र गुर्जर के विरूद्ध माह मई के मानदेय से 5 दिवस का तथा जनपद पंचायत विजयपुर की ग्राम पंचायत कदवई के जीआरएस श्री मनोज शर्मा के विरूद्ध माह मई के मानदेय से 7 दिवस का मानदेय राजसात किये जाने की कार्यवाही की गई है। जनपद पंचायत कराहल की ग्राम पंचायत रानीपुरा के जीआरएस श्री ओमप्रकाश गोलिया एवं जनपद पंचायत विजयपुर की ग्राम पंचायत धौरेरा के जीआरएस श्री रामभरत धाकड के मानदेय भुगतान पर आगामी आदेश तक रोक लगाने की कार्यवाही की गई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur