logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की 36 वीं किस्त की राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री जी द्वारा लाडली बहना योजना की 36वी किस्त की राशि का अंतरण
श्योपुर जिले की 01 लाख 07 हजार 720 बहनाओं को मिली राशि
बहनो के खाते में आई 1500-1500 रूपये की राशि
-----
#श्योपुर-/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज नरसिंहपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम के माध्यम से 36वी किस्त के रूप में प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को 1835 करोड़ राशि का अंतरण किया गया।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों पर कार्यक्रम आयोजित कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले की 01 लाख 07 हजार 712 लाडली बहनाओं को उनके बैंक खाते में 1500-1500 रूपये की राशि प्राप्त हुई। श्योपुर की लाडली बहनाओं को माह अप्रैल के लिए कुल 15 करोड 90 लाख 60 हजार 600 रूपये की राशि अंतरित की गई।

योजना के तहत श्योपुर जिले में कुल 1 लाख 7 हजार 712 बहनों को लाभ मिला है। नगरपालिका श्योपुर क्षेत्र की 11 हजार 671, नगर परिषद बडौदा क्षेत्र की 3356, नगर परिषद विजयपुर क्षेत्र की 2797, जनपद पंचायत क्षेत्र श्योपुर की 43 हजार 454, जनपद पंचायत कराहल क्षेत्र की 11 हजार 516 तथा जनपद पंचायत विजयपुर क्षेत्र की 34 हजार 918 लाडली बहनाओं को यह राशि प्राप्त हुई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

5
424 views

Comment