वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
-----
#श्योपुर-/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुरैना के तत्वाधान में ग्रीन नोबल ऐज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी छतरपुर द्वारा सेवा सहकार संस्था श्योपुर एवं कनापुर पर वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रीन नोबल ऐज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी छतरपुर के श्री कमलेश खरे, निरीक्षक सहकारिता श्री राहुल शर्मा, नोडल सीसीबी श्री दिनेश गुप्ता, श्री शिवदयाल गुप्ता एवं समिति प्रबंधक एवं किसान आदि उपस्थित रहें।
वित्तीय साक्षरता शिविर के दौरान शासन की योजनाओं जैसे शून्य प्रतिशत पर ऋण, जीवन ज्योती बीमा, सुरक्षा बीमा, फसल बीमा, सहकारिता में सदस्यता अभियान, खाद ई-टोकन व्यवस्था एवं किसानों को पराली एवं नरवाई जलाने के नुकसान एवं अन्य योजनाओं से अवगत कराया गया। वित्तीय साक्षरता शिविर 13 मई से 24 मई 2026 तक आयोजित किये जायेगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur