बिहारीगढ़ : अर्नव सैनी ने जीआरडी एकेडमी में टॉप किया
बिहारीगढ़ : रोहित नगर कॉलोनी के छात्र अर्नव सैनी ने सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर जीआरडी एकेडमी में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अर्नव की सफलता उनके पिता सतेंद्र सैनी ने भी सराहनीय बताया और मेहनत व आत्मविश्वास को सफलता का मूलमंत्र बताया। स्कूल के शिक्षक और क्षेत्रवासियों ने अर्नव को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है।