logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीपीएस आधारित गन्ना सर्वेक्षण की जांच, अधिकारियों ने परखी डिजिटल व्यवस्था

लखीमपुर, खीरी। ग्राम सदुल्लापुर में पेराई सत्र 2026-27 के लिए चल रहे जीपीएस आधारित गन्ना सर्वेक्षण अभियान की संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर डिजिटल सर्वे की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा किसानों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उप गन्ना आयुक्त लखनऊ, जिला गन्ना अधिकारी सीतापुर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक परिषद लखीमपुर एवं सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लखीमपुर की मौजूदगी में सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान जुवारी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ऐरा के गन्ना महा प्रबंधक बीरम सिंह राठौर, उप महा प्रबंधक गन्ना अजीत वर्मा, रीजनल हेड धीरज सिंह तथा गन्ना प्रबंधक अजेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि एक मई से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत डिजिटल सर्वे सुनिश्चित करना, भूमि का सही आंकलन करना तथा चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।

सर्वेक्षण के दौरान एंड्रायड आधारित मशीनों से खेतों का क्षेत्रफल, गन्ने की किस्म एवं अन्य विवरणों का जीपीएस के माध्यम से सत्यापन किया गया। किसानों द्वारा ऑनलाइन भरे गए घोषणा-पत्र का भौतिक मिलान भी कराया गया।

अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि सर्वे के समय अपने खेतों पर मौजूद रहें, ताकि भविष्य में गन्ना पर्ची तथा अन्य समस्याओं से संबंधित किसी प्रकार की समस्या न रहे। इस अवसर पर चीनी मिल से ध्रुव कुमार सिंह एवं मोहम्मद अफरोज भी उपस्थित रह।

21
4052 views

Comment