आकोली-रामबोटकी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज
जालौर/आकोली से रामबोटकी तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस विकास कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक छगन सिंह राजपुरोहित के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
समारोह दोपहर 1 बजे आकोली-रामबोटकी मार्ग पर आयोजित होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
आयोजकों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त होगी। समारोह को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।