logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमजन को पहले सेवा अभियान: गरीब, युवा,अन्नदाता, किसान एवं नारी शक्ति की सेवा के साथ कंपनी की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने पर जोर

आमजन को पहले सेवा अभियान: गरीब, युवा, अन्नदाता, किसान एवं नारी शक्ति की सेवा के साथ कंपनी की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने पर जोर

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार आमजन को पहले सेवा और अनुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जिले में वर्षभर सम्पर्क अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य गरीब, युवा, अन्नदाता, किसान, नारी शक्ति की सेवा के साथ-साथ कम्पनी की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करना है।

इस संबंध में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने अभियान के सफल संचालन एवं लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जिला प्रशासन एवं विद्युत कम्पनी के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए आदेश जारी किया है।

जिसमें समस्त ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार कलस्टर शिविरों में आवश्यकता अनुसार उपस्थित रहेंगें। वे उपभोक्ताओं को बकाया राशि भुगतान हेतु प्रेरित करेगें एवं स्थल पर ही शिकायतों के निराकरण में सहयोग करेगें।
शहरी क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सघन बस्तियों में शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगें, ताकि राजस्व वसूली के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।

उपभोक्ताओं के प्रमाणीकरण एवं स्थानीय समन्वयक हेतु पंचायत अमला विद्युत विभाग के अमले को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। ताकि गरीब, युवा, अन्नदाता, किसान, नारी शक्ति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके और विवादित बिलों को मौके पर समाधान हो।
समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत राजस्व संग्रहण की प्रगति एवं शिविरों की सफलता की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे।

जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के मध्य कैम्पों को सफल बनाने हेतु श्री अभिषेक चौरसिया नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे, जो अभियान की प्रगति एवं लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग प्रदान करेंगे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। शासन के राजस्व हितों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

29
744 views

Comment