सातमील तिराहे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, खलासी घायल
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील तिराहे पर दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक खलासी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 71 एटी 3817 को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में बैठे खलासी अमित पुत्र स्वर्गीय दशरथ निवासी सैदनपुर थाना हुसैनगंज घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल खलासी को निजी वाहन से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायल को हल्की चोटें आई हैं।
सूचना पर पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है तथा अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।