logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संपर्क अभियान के तहत वितरण केंद्र बागचीनी एवं अन्य क्षेत्रों में विद्युत समस्या निराकरण शिविर आयोजित होंगे

सम्पर्क अभियान के तहत वितरण केन्द्र बागचीनी एवं अन्य क्षेत्रों में विद्युत समस्या निराकरण शिविर आयोजित होंगे

मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के निर्देशानुसार विद्युत मंडल द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु सम्पर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न वितरण केन्द्रों में विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत वितरण केन्द्र बागचीनी अंतर्गत 14 मई को हड़वांसी स्थित माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 16 मई को नाहरदोंकी पंचायत भवन में, 23 मई को वीरमपुरा प्राथमिक विद्यालय में तथा 25 मई को उम्मेदगढ़वांसी पंचायत भवन में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार वितरण केन्द्र जींगनी अंतर्गत गंजरामपुर पंचायत भवन में तथा वितरण केन्द्र बानमौर अंतर्गत स्कूल के पास, सुमावली पंचायत भवन, मसूदरपुर आंगनबाड़ी भवन एवं जयनगर मंदिर परिसर के समीप 14 मई को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं जैसे बिल संशोधन, गलत बिलिंग, अत्यधिक बिल राशि, मीटर रीडिंग, स्मार्ट मीटर, मीटर एवं सर्विस केबल, घरेलू कनेक्शन तथा कृषि कनेक्शन संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

32
817 views

Comment