बन्नी पंचायत के महदा का सामूदायिक भवन जर्जर,कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका- नवल किशोर सिंह
AIMA न्यूज
मनोज कुमार शर्मा
खगड़िया, बिहार 14 मई 26
खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड अन्तर्गत बन्नी पंचायत के महदा गाँव का जर्जर सामूदायिक भवन की अवस्था कोई बड़ी अनहोनी होने का संकेत दे रहा है। यह सामूदायिक भवन वर्षों से महदा ग्राम वासियों के लिए सामूहिक कार्य सेवा का सहारा बना हुआ है। सोसल एक्टिविस्ट सह बोरना पंचायत के सरपंच नवल किशोर सिंह जर्जर सामुदायिक भवन के अवस्था का प्रमुखता से निरिक्षण करते हुए बताया कि यह सामूदायिक भवन महदा ग्राम वासियों का एकमात्र सामूहिक सामाजिक कार्य का सहारा है। इसी सामुदायिक भवन के तले बन्नी पंचायत के वार्ड 12 स्थित प्राथमिक विद्यालय महदा के स्कूली छात्र-छात्राओं को लाकर विद्यालय विधि व्यवस्था अभाव में मद्याह्न भोजन कराया जाता है । जिससे कभी भी बच्चों के साथ अनहोनी घटना घटित होने आशंका बनी रहती है।
एक ओर जहां खगड़िया अपना विकासात्मक गौरव गाथा लिए 45 वीं जिला स्थापना दिवस का जश्न मना रहा है वहीं यह महादा का जर्जर सामूदायिक भवन अपनी दयनीय स्थिति को दिखाते हुए कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना होने का संकेत देकर प्रशासनिक अधिकारियों को चिढ़ा रहा है।
विगत वर्ष सितम्बर महिने से हीं लगातार आजतक सोशल ग्रामीण एक्टिविस्ट सरपंच नवल किशोर सिह ग्रामिणों के आग्रह और सहयोग से उच्चाधिकारियों को आवेदन देकर सामूदायिक भवन की जर्जर अवस्था की ओर लगातार ध्यान आकृष्ट कराते हुए वही पर पुनः जर्जर भवन हटाकर नये भवन निर्माण करने की मांग करते आ रहे हैं । परंतु 8 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई सुधि नहीं ली गई है । समय रहते यदि अधिकारियों द्वारा इसकी सुधि नहीं ली गई , तो कभी भी खंडहर का रूप लिए सामुदायिक भवन का छत एवं दीवार ढहकर कोई बड़ी अनहोनी घटना में तब्दील हो सकता है।