logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह- 2026 का शुभारंभ

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ

खेल प्रशिक्षण के साथ फिटनेस, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता का समग्र मंच बनेगा आरोह-2026

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर, उपायुक्त नगर निगम श्री डोडिया, खेल अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाह सहित खेलों से जुड़े शिक्षक, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने कहा कि आरोह-2026 शिविर खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ फिटनेस, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता का समग्र मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि शिविर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने हेतु प्रेरित एवं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड मुख्यालयों पर विभिन्न खेल विधाओं के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सकें।
शिविर अंतर्गत अंबेडकर स्टेडियम में एथलेटिक्स, योगा, कबड्डी, व्हॉलीबॉल, पिट्ठू, ताइक्वांडो एवं थुम्बा खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि पॉलीटेक्निक ग्राउंड में क्रिकेट एवं कलारीपट्टू के प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जाएंगे। इन खेलों के लिए पंजीयन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी।
-
#Morena #morena2026 #JansamparkMP #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

40
1175 views

Comment