logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला जेल मुरैना में कानूनी सहायता हेल्प डेस्क का शुभांरभ

जिला जेल मुरैना में कानूनी सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभ

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती संगीता मदान के द्वारा 13 मई 2026 को जिला जेल मुरैना में कानूनी सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।

प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती संगीता मदान ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से जिला जेल मुरैना में जेल के मुलाकाती (मुलाकाती संपर्क) क्षेत्र में कैदियों के परिवार के सदस्यों के लिए संपर्क का एक महत्वपूर्ण केन्द्र स्थापित किया गया है। जिन व्यक्तियों को कानूनी सहायता संबंधी जानकारी नहीं होती है, उन्हें उक्त हेल्प डेस्क में नियुक्त जेल विजिटिंग लॉयर एवं पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा निःशुल्क कानूनी जानकारी एवं आवश्यक सलाह प्रदान की जाएगी।

साथ ही ऐसे बन्दी, जिनके प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं और उनके पास न्यायालयीन पैरवी हेतु कोई अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है, उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से न्यायालयीन पैरवी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस शुभारंभ अवसर पर न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जेल अधीक्षक जिला जेल मुरैना, जेल विजिटिंग लॉयर एवं पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

48
947 views

Comment