शहडोल: बहुजन गोंडवाना पार्टी ने NSA कार्रवाई की मांग की
शहडोल: बहुजन गोंडवाना पार्टी के जिला इकाई शहडोल ने 13 मई 2026 को राज्यपाल महोदय को कलेक्टर शहडोल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार चौधरी ने कोयला रेत माफिया के खिलाफ NSA जैसी सख्त कार्रवाई की मांग की और आनंद क्लोराइड केमिकल फैक्ट्री को बंद कराने की अपील की। उन्होंने 7 दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंद कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जीवन माहरा, ज्ञान चंद्र माहरा, रामकुमार रौतेल, भारत चौधरी, मीडिया प्रभारी आकाश कुमार, विधानसभा प्रभारी आदित्य कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा वंशकार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने कोयला माफिया और केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।