logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहडोल: बहुजन गोंडवाना पार्टी ने कोयला माफिया व केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

शहडोल: बहुजन गोंडवाना पार्टी के तत्वाधान में 13 मई 2026 को जिला इकाई शहडोल ने माननीय राज्यपाल महोदय को कोयला-रेत माफिया के खिलाफ NSA जैसी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कलेक्टर शहडोल को जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार चौधरी ने आनंद क्लोराइड केमिकल फैक्ट्री को बंद कराने के लिए ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आमरण अनशन करेगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंद कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जीवन माहरा, ज्ञान चंद्र माहरा, रामकुमार रौतेल, भारत चौधरी, मीडिया प्रभारी आकाश कुमार, विधानसभा प्रभारी आदित्य कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा वंशकार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने कोयला माफिया और केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। वे लगातार जय भीम, जय जोहार, जय बहुजन गोंडवाना, जय संविधान और जय भारत के नारे लगा रहे थे।

1
532 views

Comment