सहारा प्रकरण : इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई, अगली तारीख 27 मई निर्धारित
प्रयागराज। नौशाद अली:14 मई 2026-सहारा समूह से संबंधित मामले में विश्व भारती जनसेवा संस्थान द्वारा दायर याचिका पर मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायालय ने मामले को सहारा समूह से जुड़े अन्य लंबित प्रकरणों के साथ संबद्ध करते हुए अगली सुनवाई के लिए 27 मई की तिथि निर्धारित की है।
विश्व भारती जनसेवा संस्थान ने कहा है कि वह किसी भी स्थिति में सहारा मीडिया की बिक्री संबंधी प्रक्रिया को पूरा नहीं होने देना चाहता। संस्थान का कहना है कि सहारा मीडिया की बिक्री से प्राप्त धनराशि सहारा कर्मचारियों को नहीं, बल्कि वर्षों से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे जमाकर्ताओं को दी जानी चाहिए।
संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नगेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि देशभर के लाखों जमाकर्ता अपनी जमा पूंजी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं और संस्थान उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।