फतेहपुर: शाहपुर में युवक की संदिग्ध मृत्यु, परिवार ने न्याय की मांग की
फतेहपुर : बेहट विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरी का एक युवक अपनी ससुराल ग्राम शाहपुर गया था, जहां कल उसकी अचानक मृत्यु हो गई। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि उसकी मृत्यु किसी ने कराई है।
परिवार ने आजाद समाज पार्टी के साथियों के साथ मिलकर SHO और CO से न्याय की मांग की। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष इमरात कुमार और अन्य साथियों ने पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका समर्थन किया।