सीधी: छड़हुला टोला में पहली बार बिजली पहुंची, सड़क सर्वे शुरू
सीधी: जिले के आदिवासी बहुल छड़हुला टोला में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने से गांव में खुशी का माहौल है। यह पहल कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा आयोजित जनचौपाल के दौरान शुरू हुई, जहां कक्षा चौथी की छात्रा सरस्वती सिंह को 25 मिनट के लिए प्रतीकात्मक रूप से कलेक्टर बनाया गया। सरस्वती ने बिजली पहुंचाने का आदेश दिया, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए 13 दिनों में लगभग 40 घरों में बिजली पहुंचा दी।
सरस्वती ने गांव तक सड़क निर्माण की भी मांग की, जिस पर प्रशासन ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। बिजली आने से आदिवासी परिवारों में उत्साह है और बच्चों की पढ़ाई रात में भी संभव हो सकेगी। गांव में पहली बार बल्ब जलने पर उत्सव मनाया गया, और अब स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने का मार्ग भी खुल गया है।