गाजियाबाद : भाजपा जन कल्याण किसान मोर्चा मंच को मजबूत करने के सुझाव
गाजियाबाद : भाजपा जन कल्याण किसान मोर्चा मंच को मजबूत और ऊंचाई तक ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। संगठन को केवल नाम से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना और जनता के विश्वास से बनाना आवश्यक बताया गया है। कृष्ण पाल सिंह सोम ने कहा कि संगठन का तेजी से विस्तार करना चाहिए, जिसमें हर कार्यकर्ता कम से कम पांच नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखे। गांव, वार्ड, कॉलोनी और बूथ स्तर पर टीम तैयार कर युवाओं, किसानों और समाजसेवियों को शामिल करना जरूरी है।
संगठन को जनता के बीच सक्रिय रहकर बिजली, पानी, सड़क, सफाई जैसी समस्याओं का समाधान कराने, गरीबों और बुजुर्गों की सहायता करने पर जोर दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मंच का प्रचार-प्रसार बढ़ाने, कार्यकर्ताओं का सम्मान करने, नियमित बैठकें कर नए लक्ष्य निर्धारित करने और किसानों व गरीबों की आवाज बनने की बात कही गई है। युवाओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत मानते हुए उन्हें जिम्मेदारियां देने, खेल एवं समाजसेवा कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया है। सेवा भावना को राजनीति से ऊपर रखने का संदेश भी दिया गया है।