गाजियाबाद: भाजपा जन कल्याण किसान मोर्चा मंच की संगठन सुधार अपील
गाजियाबाद: भाजपा जन कल्याण किसान मोर्चा मंच के कृष्णपाल सिंह सोम ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए अधिक मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की वर्तमान स्थिति अपरिवर्तित बनी हुई है और यह समय आत्ममंथन का है कि संगठन को आगे बढ़ाने में कितना योगदान दिया जा रहा है।
कृष्णपाल सिंह सोम ने स्पष्ट किया कि संगठन केवल पद लेने से नहीं बल्कि निरंतर मेहनत, जनसेवा और सक्रियता से आगे बढ़ता है। उन्होंने अनुरोध किया कि जो साथी संगठन को समय देने या आगे बढ़ाने में असमर्थ हैं, वे स्वेच्छा से अपना पद छोड़ दें ताकि सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को अवसर मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं बल्कि संगठन को मजबूती प्रदान करना और जनसेवा के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।