हुसैनाबाद में तूफान से पेड़ गिरा, यातायात बाधित हुआ
हुसैनाबाद : तेज आंधी-तूफान के कारण हुसैनाबाद थाना के पास एवं स्टेशन रोड, जपला स्थित चाणक्य अकादमी के सामने एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर नगर पंचायत हुसैनाबाद के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार भारती जी तत्काल मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से गिरे हुए पेड़ को हटवाकर यातायात को पुनः सुचारु कराया। इस दौरान शेर अली एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील चौधरी भी मौजूद थे। जनसुरक्षा एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई गई।