logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सराहनीय कार्य पर होमगार्ड कम्पनी कमाण्डर शिवराज सिंह सम्मानित

जालौन। जनपद जालौन में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले होमगार्ड कम्पनी कमाण्डर शिवराज सिंह को पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस एवं होमगार्ड विभाग के अधिकारी एवं जवान समाज में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कम्पनी कमाण्डर शिवराज सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया है, जो अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान प्राप्त करने के बाद शिवराज सिंह ने विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे भी पूरी ईमानदारी एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं होमगार्ड विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

2
7082 views

Comment