logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बागीदौरा में मुस्लिम लखारा समाज का तीसरा प्रतिभा सम्मान समारोह 24 मई को

बागीदौरा। मुस्लिम लखारा समाज वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसायटी बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ एवं डूंगरपुर के बैनर तले मुस्लिम लखारा समाज का तीसरा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 24 मई 2026, रविवार को बागीदौरा में आयोजित होगा।

समारोह में RBSE एवं CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। समाज की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का इस्तकबाल कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना तथा होनहार विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है। कार्यक्रम के खिदमत गुजार सदर साहब न्याज मोहम्मद जी एवं पंच बागीदौरा रहेंगे।

विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अपनी मार्कशीट 18 मई 2026 शाम 5 बजे तक जनाब अब्दुल कादिर तलवाड़ा के मोबाइल नंबर 85039 63338 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दें। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे।

समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने की अपील की गई है।

रिपोर्टर : अब्दुल कमाल, अरथुना

0
588 views

Comment