logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खमारी मंगोली में अवैध निर्माण और भूमि विवाद को लेकर ग्रामीण आक्रोशित

खमारी मंगोली: क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण, भूमि कब्जे और बाहरी गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना अनुमति होटल और होमस्टे संचालित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की शांति और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाए जाते हैं, जिससे गांव का शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय निवासियों ने गणतंत्र उर्फ गौरव शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी सती चौड़, Kotdwar, चंद्रा, मनीष साह, अशिम सिद्दकी और उनके सहयोगियों पर भूमि हथियाने और बिल्डरों को जमीन बेचने का आरोप लगाया है। साथ ही बिना स्थानीय अनुमति और टैक्स व्यवस्था के बाहरी लोगों के आने-जाने से सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सीवर लाइन का गंदा पानी प्राकृतिक जल स्रोतों में छोड़ने और संसाधनों पर अवैध कब्जे की भी शिकायत की है। प्रशासन से उन्होंने अवैध होटलों को सीज करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

2
103 views

Comment