विज्ञानशाला में संगीतमय सुंदरकांड व प्रसादी का आयोजन
बांदीकुई। बसवा रोड स्थित विज्ञानशाला परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमय सुंदरकांड पाठ व प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राजेश शास्त्री द्वारा हनुमान जी के दरबार में मंत्रोच्चारण से हुई तथा कमलकांत शर्मा मुही के ग्रुप ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी।
संस्था निदेशक हरेंद्र प्रकाश आर्य ने बताया कि इस वर्ष भी 12वीं विज्ञान वर्ग का बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम रहा है। संस्था पिछले 8 वर्षों से स्कूली शिक्षा के साथ आईआईटी, नीट व फाउंडेशन की तैयारी करवा रही है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालय स्टाफ, विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रधान, विभागीय अधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। प्रसादी के दौरान संस्था चेयरपर्सन श्रुतिभा आर्या ने उपस्थित बालिकाओं का तिलक लगाकर व भेंट देकर सम्मान किया।