वल्नरेबल विलेज में 114 शिविर, 13 हजार से ज्यादा एक्स-रे, 3,103 नए टीबी मरीज मिले
आगरा। तकनीकी नवाचार और रणनीतिक प्रयासों से आगरा जिले में टीबी उन्मूलन का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है। 24 मार्च से चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के वल्नरेबल विलेज में अब तक 114 आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में 13,596 लोगों के डिजिटल एक्स-रे और 13,020 लोगों की नाट जांच की गई, जिसमें 3,103 नए टीबी मरीज चिह्नित हुए। सभी मरीजों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण कर तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के प्रयासों से आगरा को तीन हैंडहेल्ड मोबाइल एक्स-रे मशीन मिली हैं। इनकी मदद से वल्नरेबल विलेज में रोजाना चार शिविर लगाए जा रहे हैं। डिजिटल डायग्नोसिस और सामुदायिक भागीदारी से टीबी एलिमिनेशन का कार्य तेज हुआ है।
शिविर बना वरदान
बाह निवासी 35 वर्षीय रमेश (बदला हुआ नाम) ने बताया कि पिछले साल फेफड़ों की टीबी का चार महीने इलाज चला था। ठीक लगने पर दवा छोड़ दी और दिल्ली चले गए। वहां शराब-धूम्रपान शुरू करने से फिर खांसी, बुखार होने लगा। गांव लौटने पर आशा कार्यकर्ता की सलाह से आरोग्य शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे कराया तो टीबी पॉजिटिव निकली। अब निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण के बाद दवा शुरू हो गई है। रमेश ने कहा, "शिविर गांव में न लगता तो मैं इसे सामान्य खांसी समझकर जांच ही नहीं कराता।"
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल डायग्नोसिस और सामुदायिक भागीदारी से आगरा टीबी उन्मूलन के करीब है। हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और रोजाना लग रहे शिविरों से 'टीबी मुक्त आगरा' का लक्ष्य अब आसान हो रहा है।
स्क्रीनिंग13,596 लोगों के डिजिटल एक्स-रे
निक्षय जांच 13,020 लोगों की नाट जांच
मरीज मिले 3,103 नए टीबी मरीज चिह्नित
तुरंत इलाज सभी का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण कर उपचार शुर