गाजीपुर: श्रीकांत हत्याकांड में चाचा रमेश यादव ने एक्सीडेंट का दावा खारिज किया
गाजीपुर: जनपद के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में श्रीकांत की मौत का मामला और गंभीर हो गया है। मृतक के चाचा रमेश यादव ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एक्सीडेंट की संभावना को पूरी तरह नकारते हुए इसे सोची-समझी हत्या बताया। रमेश यादव का कहना है कि मौके पर कोई एक्सीडेंट का ठोस सबूत नहीं मिला और यह हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई है।
हमले के बाद श्रीकांत को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से गाजीपुर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रमेश यादव ने रेवतीपुर थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की मांग की है, जिससे मामले में हड़कंप मच गया है। इस खुलासे से जांच और भी पेचीदा हो गई है।