गाजीपुर भदौरा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानी
गाजीपुर भदौरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में डॉक्टरों की भारी कमी और समय पर न आने की समस्या के कारण मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ केवल एक डॉक्टर उपलब्ध है, जो भीषण गर्मी में मरीजों की बढ़ती भीड़ को संभालने में असमर्थ है।
अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज और उनके तीमारदार आरोप लगाते हैं कि डॉक्टर नियत समय पर उपस्थित नहीं होते, जिससे हजारों की आबादी को घंटों इंतजार करना पड़ता है। अजीत शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।