logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अधिक मास से पूर्व वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज

अधिक मास से पूर्व वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज

वृंदावन (मथुरा)। आगामी 17 मई से प्रारंभ होने वाले अधिक मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं परिक्रमार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वृंदावन परिक्रमा मार्ग में किए गए अतिक्रमण को अस्थाई रूप से हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार ईटीएफ के परिवर्तन दल प्रभारी कर्नल आरके सिंह, उनकी टीम एवं पुलिस बल द्वारा राधारमण मंदिर से जुगलघाट तक विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान दुकानों के सामने अवैध रूप से लगाए गए टिन शेड हटाए गए तथा लगभग 40 धकेलों को हटाकर जप्त करने की कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई परिक्रमा मार्ग को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि अधिक मास में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ईटीएफ परिवर्तन दल प्रभारी कर्नल आरके सिंह ने बताया कि वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टीम निरंतर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करती रहेगी।

0
0 views

Comment