खेकड़ा की इशिका ने 12वीं में 93% अंक लेकर किया टॉप
खेकड़ा : नगर की छात्रा इशिका ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जेपी एकेडमी में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से छात्रा के परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने इशिका को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जेपी एकेडमी के प्रबंधक विकास और क्लास टीचर योगेश ने बताया कि इशिका ने मेहनत और अनुशासन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा की छोटी बहन अंकिता ने भी इसी वर्ष सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल टॉप किया है। छात्रा की सफलता पर परिवार के सदस्य जैसे मां सुमन, पिता कुलदीप कुमार, चाचा एडवोकेट बृजमोहन और दादा ने खुशी जताई। नगरवासियों ने दोनों बहनों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।