प्रयागराज मेजा: तेज आंधी से पटेल डेयरी का टीन शेड तहस-नहस
प्रयागराज मेजा: तेज आंधी तूफान ने पटेल डेयरी का टीन शेड पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया, जिससे डेयरी संचालक दीपक पटेल को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। आंधी के कारण तीन शेड हवा में उड़ गए और घर में रखी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
दीपक पटेल ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर यह शेड लगाया था जिससे उनका जीवन यापन हो रहा था, लेकिन यह प्राकृतिक विपत्ति उनके लिए एक बड़ा संकट बन गई। इस घटना में किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।