logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीच शहर में टूटी नाली बनी हादसे का कारण, नगर निगम बेखबर

बीच शहर में टूटी नाली बनी हादसे का कारण, नगर निगम बेखबर
बैढ़न, सिंगरौली।
विंध्य नगर रोड स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम के सामने नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क किनारे बनी नाली कई जगहों से टूटी पड़ी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय यह जगह हादसे को खुला निमंत्रण देती दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाली क्षतिग्रस्त है, लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। टूटी स्लैब, फैला कचरा और खुली नाली के कारण क्षेत्र में गंदगी भी बढ़ रही है।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि रोजाना इस मार्ग से सैकड़ों लोग गुजरते हैं। अंधेरे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम सिंगरौली से जल्द से जल्द नाली की मरम्मत कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। रिपोर्टर रामकुमार गुप्ता #AIMAMEDIA#SINGRAULI

0
0 views

Comment