जीआरडी अकैडमी बिहारीगढ़ के छात्र अर्नव सैनी ने किया स्कूल टॉप, हासिल किए 92% अंक
बिहारीगढ़/सहारनपुर
बिहारीगढ़ क्षेत्र की रोहित नगर कॉलोनी निवासी होनहार छात्र अर्नव सैनी ने CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92% अंक प्राप्त कर जीआरडी अकैडमी में प्रथम स्थान हासिल किया है। अर्नव की इस बड़ी सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अर्नव के पिता सतेंद्र सैनी ने खुशी जताते हुए कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अर्नव की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर, अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि अर्नव भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन करेंगे।
अर्नव की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है।
Rao Digital India News की ओर से भी अर्नव सैनी को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।