नागौर मानासर ओवरब्रिज पर बाइक हादसा, एक युवक की मौत
नागौर: मानासर ओवरब्रिज पर दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना नागौर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे को बेहद भयावह बताया। पुलिस मृतक और घायल की पहचान कर मामले की जांच कर रही है।