logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीधी जिले की 25 मिनट की कलेक्टर ने गांव को किया रोशन, 40 घरों में पहुंची बिजली, सड़क का सर्वे शुरू। सीधी जिले के आदिवासी बहुल छड़हुला टोला में आजादी

सीधी जिले की 25 मिनट की कलेक्टर ने गांव को किया रोशन, 40 घरों में पहुंची बिजली, सड़क का सर्वे शुरू।

सीधी जिले के आदिवासी बहुल छड़हुला टोला में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने से गांव में खुशी का माहौल है। यह बदलाव जनचौपाल के दौरान शुरू हुई एक पहल का परिणाम बना। कलेक्टर विकास मिश्रा ने गांव की कक्षा चौथी की छात्रा सरस्वती सिंह को 25 मिनट के लिए प्रतीकात्मक रूप से कलेक्टर बनाया। इस दौरान सरस्वती ने सबसे पहले गांव में बिजली पहुंचाने का आदेश दिया और 15 दिनों के भीतर काम पूरा करने को कहा। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और मात्र 13 दिनों में टोला के करीब 40 घरों में बिजली पहुंचा दी गई।

सरस्वती ने गांव तक सड़क निर्माण की मांग भी रखी, जिस पर प्रशासन द्वारा सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। वर्षों से अंधेरे में जीवन बिताने वाले आदिवासी परिवार अब बिजली मिलने से बेहद उत्साहित हैं। गांव में पहली बार बल्ब जलने पर लोगों ने उत्सव मनाया। खास बात यह रही कि सरस्वती ने खुद स्विच दबाकर पूरे टोला को रोशन किया। बिजली आने से अब बच्चों की पढ़ाई रात में भी हो सकेगी और स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने का रास्ता भी साफ हो गया है।
रिपोर्टर राम कुमार गुप्ता
#sidhinews #sidhiupdate #latestnewssidhi #AIMAMEDIA sidhicollectorvikashmishra

3
509 views

Comment